There is an iota of truth in every lie and an iota of lie in every truth...
सफेद झूठ को भी सच का सहारा लेना पड़ता है|
सच का एहसास जताना पड़ता है|
हर झूठ में थोडासा सच भी हमेशा होता है ||
आजकल पूरा सच भी हजम कहां होता है|
थोड़ा हाज़मोला तो लेना पड़ता है|
हर सच में भी थोडासा झूठ छिपा होता है ||
शतप्रतिशत सोने का गह़ना भी नहीं बनता|
थोडीसी तो मिलावट करनी पड़ती है|
हर सच में थोडासा झूठ मिलाया जाता है |
सच को उजाग़र करने के लिये
कभीकभी झूठ का सहारा लेना पड़ता है|
सच और झूठ के बीच,शायद समझोता भी होता है||
उलझन को सुलझाना हो,या उलझाना हो
तो सिर्फ खुदको टटोलना पड़ता है|
सच और झूठ का आपस में मेलजोल होता है||
© डॉ सदानंद चावरे
३-२-२०२१
No comments:
Post a Comment